Punjab Weather: सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद राज्य में हुई बारिश के कारण पंजाब में 24 घंटों में तापमान में 8.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 28.1 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब के 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में यह अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के अलावा, यहाँ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं, 8 अक्टूबर को बारिश की संभावना नहीं है, हालाँकि पठानकोट और होशियारपुर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और राज्य के बाकी हिस्से शुष्क रहेंगे।
दिल्ली में मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही। दिन में रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद देर रात कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। इससे सोमवार 2011 के बाद इस महीने का सबसे ठंडा दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.7 डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। इससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश एक सुदूर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। पूर्वोत्तर अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है। इसके अलावा, मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज़ ठंडी हवाएँ चलती रहीं। दिल्ली के कई इलाकों में रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिससे यातायात जाम और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दी, लेकिन सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होने से परेशानी और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में पिछले 24 घंटों में 10.3 मिमी बारिश दर्ज की गई और सोमवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालम में 3.2 मिमी, लोधी रोड में 3.7 मिमी, आया नगर में 3.6 मिमी और रिज व पूसा में 1-1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में आर्द्रता का स्तर 100 से 78 प्रतिशत के बीच रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।