Punjab Weather: पंजाब में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश का कोई अनुमान नहीं है और कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना नहीं है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। आने वाले दिनों में गर्मी और भी अधिक परेशान करने वाली हो सकती है।
राज्य में कल अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
गुरुवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस लुधियाना में दर्ज किया गया। जिससे यह पंजाब का सबसे गर्म शहर बन गया। इसके अलावा चंडीगढ़ (35.1 डिग्री सेल्सियस), पटियाला (34.7 डिग्री सेल्सियस) और बठिंडा (34.6 डिग्री सेल्सियस) में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Punjab News: नशा तस्कर के गांव नैनोवाल वैद की पंचायती जमीन पर बना अवैध मकान गिराया
बढ़ती गर्मी से लोगों को हो रही है परेशानी
तापमान में लगातार वृद्धि के कारण लोगों को दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दोपहर के समय गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मैदानी इलाकों में गर्मी का असर खास तौर पर ज्यादा रहेगा।
राज्य के प्रमुख शहरों के लिए आज का मौसम पूर्वानुमान
अमृतसर – तापमान 18 से 33 डिग्री तक हो सकता है।
जालंधर- तापमान 15 से 33 डिग्री तक हो सकता है।
लुधियाना- तापमान 15 से 32 डिग्री तक हो सकता है।
पटियाला- तापमान 17 से 34 डिग्री तक हो सकता है।
मोहाली- तापमान 17 से 32 डिग्री तक हो सकता है।