Saturday, August 29, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब में भयंकर गर्मी, 10 अप्रैल तक लू का अलर्ट

Punjab Weather: पंजाब में भयंकर गर्मी, 10 अप्रैल तक लू का अलर्ट

Punjab Weather: पंजाब में इस समय पड़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। राज्य में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत तापमान से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने 8 से 10 अप्रैल के बीच पंजाब के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। लू का असर आज भी देखा जा सकता है, खासकर चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में। साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है।

तापमान में और वृद्धि होने की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आठ अप्रैल को पश्चिमी हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। हालांकि इसके बावजूद पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Punjab News: रिकॉर्ड तोड़ 18,944 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का उन्नयन किया जाएगा – वित्त मंत्री चीमा

राज्य के विभिन्न भागों में तापमान
उत्तर पंजाब: 32°C से 36°C
मध्य पंजाब: 36°C से 38°C
पश्चिम और दक्षिण पंजाब: 40°C से 42°C

10 अप्रैल से बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि 9 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश किसानों के लिए चिंता का सबब बन सकती है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular