Monday, July 8, 2024
Homeपंजाबपंजाब में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 48.4 डिग्री पारा, अलर्ट जारी

पंजाब में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 48.4 डिग्री पारा, अलर्ट जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मई 2024 में गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। बपंजाब के बठिंडा में 48.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है। जबकि, हरियाणा के सिरसा में 49.7℃ तापमान रहा। इससे पहले 26 मई 1998 को हिसार का तापमान 48.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

सोमवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है और ये प्रदेश में सामान्य से पांच डिग्री पहुंच गया है। नौतपा के दिनों में देश में तापमान के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को पंजाब में 46 साल और हरियाणा में 26 साल का रिकॉर्ड टूटा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले जून में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हीटवेव वाले दिनों की संख्या ज्यादा रहने का भी अनुमान है।

खैरा ने ‘आप’ मंत्रियों, राज्य सरकार के चरित्र पर उठाए सवाल

राजस्थान और गुजरात में मई में नौ से 12 दिन हीटवेव चली है, जिसमें तापमान 45 से 50 के बीच रहा है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब में पांच से सात दिन हीटवेव चली है, जिसमें तापमान 44 डिग्री से 48 डिग्री तक रहा है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि केरल में अगले पांच दिन में मानसून के पहुंचने की स्थिति बनती नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ में सामान्य बारिश; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पूरे दक्षिण भारत में सामान्य से ज्यादा और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular