Punjab weather,पंजाब में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते राज्य में फिर से ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में -4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य से -1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकतर जिलों में बारिश हुई।
अमृतसर में 36 मिमी, लुधियाना में 6, पटियाला में 9, फरीदकोट में 11, होशियारपुर में 15.5 और एसबीएस नगर में 5.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Punjab news, फिरोजपुर में अनोखी शादी, दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची
इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके बाद आज तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।
24 से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा।
24 फरवरी से पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। मैदानी इलाकों में इसका असर 26 फरवरी को महसूस किया जाएगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 जनवरी को फिर बारिश होने की संभावना है।