Punjab weather: राज्य के चार जिलों अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। फाजिल्का: 28.7 डिग्री सेल्सियस फिरोजपुर: 29 डिग्री सेल्सियस अमृतसर: 29.5 डिग्री सेल्सियस जालंधर: 29.3 डिग्री सेल्सियस वहीं, फरीदकोट में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
बारिश की चेतावनी आज के लिए येलो अलर्ट: पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार (29 जून): राज्य भर के 14 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, जबकि भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Punjab News: सीएम मान ने नीति आयोग की उच्च स्तरीय टीम के समक्ष मांगों को जोरदार तरीके से उठाया
30 जून: पूरे पंजाब में फिर से येलो अलर्ट लागू रहेगा। प्रमुख शहरों के लिए आज का मौसम पूर्वानुमान
अमृतसर: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की संभावना, तापमान 26°C से 31°C
जालंधर: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की संभावना, तापमान 26°C से 31°C
लुधियाना: तापमान 26°C से 32°C तथा बारिश की संभावना
पटियाला: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश की संभावना, तापमान 26°C से 31°C
मोहाली: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की संभावना, तापमान 27°C से 32°C