Thursday, August 13, 2026
HomeदेशPunjab weather: पंजाब में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, तापमान...

Punjab weather: पंजाब में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, तापमान में गिरावट

Punjab News: पंजाब में तय समय से 5 दिन पहले पहुंचे मानसून ने अब पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। आज मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में जून का महीना सामान्य रहा है, जो एक अच्छा संकेत है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 2.9 डिग्री की कमी आई है, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जो 36.1 डिग्री है।

Punjab News: गुरमीत सिंह खुडियां ने खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए

इसके साथ ही बुधवार शाम तक अमृतसर में 30 एमएम, पटियाला में 16 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 1 एमएम, होशियारपुर में 0.5 एमएम, रोपड़ में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि लुधियाना में बारिश हुई है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, लुधियाना में 30.8 डिग्री, पटियाला में 27.8 डिग्री, पठानकोट में 32 डिग्री, बठिंडा में 34.2 डिग्री और फरीदकोट में 33.5 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मानसून की चाल के बीच राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर और फाजिल्का में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular