Monday, August 31, 2026
HomeदेशBikram majithia: विजिलेंस आज बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट में पेश करेगी

Bikram majithia: विजिलेंस आज बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट में पेश करेगी

Bikram majithia: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार को विजिलेंस ने अमृतसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम सुबह छह बजे उनके आवास पर पहुंची। पहले उनसे पूछताछ की गई और दोपहर बाद मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जा सकता है। देर रात उनकी मेडिकल जांच भी कराई गई। इससे पहले बुधवार रात को कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद मजीठिया के वकीलों ने उनसे एक घंटे तक मुलाकात की। वकीलों ने कहा कि जिस रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है, उसे सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। इसके साथ ही विजिलेंस हर स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

Punjab weather: पंजाब में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, तापमान में गिरावट

इस मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। सभी राजनीतिक दल इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। मजीठिया के खिलाफ मोहाली विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर की जांच के दौरान एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग मनी और हवाला कारोबार के सबूत मिले हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular