Friday, April 18, 2025
HomeपंजाबPunjab Weather: 2 दिन तक बारिश की संभावना, रात में 40 किलोमीटर...

Punjab Weather: 2 दिन तक बारिश की संभावना, रात में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

Punjab Weather: पंजाब को बुधवार रात गर्मी से राहत मिली। रात के समय पंजाब के कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। रात में बारिश भी हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। इस बीच, कुआलालंपुर से अमृतसर आने वाली फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल से फिर बारिश की संभावना है, जो अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां पारा 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फरीदकोट में भी तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रात 9.30 बजे फ्लैश अलर्ट जारी किया।

Punjab News: पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व सरपंच ने चलाई गोली

जिसके अनुसार, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में दोपहर 12.30 बजे तक बिजली गिरने, बारिश और तेज हवाएं (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।

18 से फिर बारिश की संभावना
पंजाब के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। पंजाब के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular