Wednesday, February 18, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब के 12 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather: पंजाब के 12 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather: पंजाब में गर्मी के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को अलर्ट के बावजूद कहीं भी बारिश की कोई खबर नहीं है। जिसके बाद औसत तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी प्रदेश में देखने को मिल सकता है। जिसके बाद कई जगहों पर भारी बारिश हुई है। मोहाली समेत पंजाब के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, तापमान सामान्य के आसपास ही रहा। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के 20 जिलों में आज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में 12 जिले ऐसे हैं जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab News: कैबिनेट उप-समिति ने विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की

पंजाब में 10 जिले ऐसे हैं जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

RELATED NEWS

Most Popular