Punjab Weather, पंजाब में आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते अमृतसर में सुबह हल्की बारिश हुई। आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर बदलेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
हालांकि, यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले 2-3 दिनों में पंजाब में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 तक रहेगा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। शुरुआत में इसका असर पहाड़ी इलाकों में दिखेगा। जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 तारीख तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में 26 से 28 तारीख तक मौसम में बदलाव आएगा।
Punjab News, तरनतारन में फिरौती की धमकी के बाद घर के बाहर फायरिंग
इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 तारीख के बाद दिखेगा। पंजाब में 26 से 28 फरवरी तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर और नवांशहर में 26 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।