Friday, August 28, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather, पंजाब में फिर से ठंड दिखाने लगी तेवर, पहाड़ी इलाकों...

Punjab Weather, पंजाब में फिर से ठंड दिखाने लगी तेवर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान बढ़ा

Punjab Weather, 4 फरवरी से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आज निष्क्रिय हो गया है। पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश में ज्यादा दिखा और कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई। जिसके चलते पंजाब में पिछले कुछ दिनों से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

बीती रात कुछ इलाकों में हुई बारिश से प्रदेश में ठंड ने फिर अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट शहर सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इस बीच, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। चंडीगढ़ में 4 मिमी, गुरदासपुर में 2.4 मिमी, पठानकोट में 2 मिमी, होशियारपुर में 1.5 मिमी, मोगा में 1 मिमी तथा लुधियाना, पटियाला, मोहाली, रूपनगर सहित अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। पंजाब में अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

Rohtak News : सेना भर्ती कार्यालय ने विद्यार्थियों को किया अग्निपथ योजना के बारे में जागरूक

8 फरवरी को सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ
अलर्ट के बावजूद पंजाब और आसपास के राज्यों में बारिश नहीं हुई। अब 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों तक ही सीमित रहने वाला है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी नहीं दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular