Saturday, February 28, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए लू की चेतावनी...

Punjab Weather: पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी

Punjab Weather: पंजाब में गर्मी ने अपना भयानक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 23 अप्रैल को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक था। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में औसत तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है।

बठिंडा के अलावा फिरोजपुर में 40.8, अमृतसर में 38.8, लुधियाना में 39, पटियाला में 39.7, चंडीगढ़ में 38.8 और मोहाली में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये सभी आंकड़े बुधवार शाम 5:30 बजे तक के हैं।

मौसम विभाग ने आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन 24 घंटे बाद कल से लू का असर भी दिखने लगेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है:

25 अप्रैल: फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और मुक्तसर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 अप्रैल: राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों जैसे बरनाला, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट और मुक्तसर जिलों में लू का असर रहेगा। यहां पीला अलर्ट जारी किया गया है।

27 अप्रैल: लुधियाना, संगरूर और बठिंडा के अलावा पटियाला और बरनाला को भी अलर्ट में शामिल किया जाएगा।

RELATED NEWS

Most Popular