Friday, June 6, 2025
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब में बढ़ रही गर्मी, 24 घंटे में 1.5 डिग्री...

Punjab Weather: पंजाब में बढ़ रही गर्मी, 24 घंटे में 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

Punjab Weather: पंजाब में अब गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, राज्य का तापमान अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

लुधियाना सबसे गर्म, तापमान 37.8°C
मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार लुधियाना के समराला में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर, पटियाला और बठिंडा जैसे अन्य प्रमुख शहरों में तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बठिंडा में तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। रोपड़ में तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और मोगा तथा गुरदासपुर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। मौसम विभाग ने सभी 23 जिलों को अगले 5 दिनों के लिए ‘कोई चेतावनी नहीं’ श्रेणी में रखा है, यानी इस दौरान न तो बारिश होगी और न ही कोई मौसमी खतरा।

Punjab News: जीएनडीयू ने 6 जून को होने वाली परीक्षाएं रद्द कीं

तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है
हालांकि अभी तापमान सामान्य से कम है, लेकिन मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। यदि यही स्थिति जारी रही तो मानसून समय पर या थोड़ा पहले आ सकता है।

प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट:
मृत्सर: साफ़ आसमान, चमकदार धूप, तापमान 24–36°C
जालंधर: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, धूप खिलेगी, तापमान 21-35°C
लुधियाना: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, धूप खिलेगी, तापमान 21-38°C
पटियाला: आसमान साफ, तापमान 24–37°C
मोहाली: मौसम साफ, तेज धूप, तापमान 24-38°C

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular