Sunday, April 20, 2025
HomeपंजाबPunjab Weather, पंजाब में ठंड 10-12 दिन पहले ही खत्म, 8 जिलों...

Punjab Weather, पंजाब में ठंड 10-12 दिन पहले ही खत्म, 8 जिलों में तापमान 25 डिग्री से अधिक

Punjab Weather, पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड का असर अब दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है और तापमान बढ़ने लगा है। राज्य में 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 30 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक कोहरा या बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालाँकि, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर स्थित है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है।

8 जिलों में तापमान 25 डिग्री के पार
पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 25 डिग्री को पार कर गया है। इन जिलों में शहीद भगत सिंह नगर, मोहाली, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ शामिल हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह तापमान अब 26.9 डिग्री तक पहुंच गया है।

Punjab news,खनौरी में किसानों की महापंचायत आज, एसकेएम गैर-राजनीतिक पार्टी ने…

ठंड 10-12 दिन पहले खत्म होने की संभावना
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार 13 फरवरी से चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। हालाँकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा इस बार ठंड का असर 10 से 12 दिन पहले ही कम होने की संभावना है।

इसके अलावा हवा का पैटर्न सिस्टम ऐसा बन रहा है कि वह पश्चिमी विक्षोभ के आगमन की तीव्रता का समर्थन नहीं कर रहा है। इसके साथ ही आर्द्रता भी कम हो रही है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी कम होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular