Punjab Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र ने आने वाले दिनों में पंजाब के कई जिलों में खराब मौसम की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। 5 मई 2025 तक तेज़ हवाएँ (40-60 किमी प्रति घंटा), बिजली और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
कल रात तेज हवाएं और धूल भरी आंधी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पटियाला, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में तूफानी हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है, जिनकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है।
तापमान की स्थिति
राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यद्यपि यह सामान्य सीमा के भीतर है, फिर भी कुछ स्थानों पर गर्मी अभी भी तीव्र बनी हुई है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रातभर हुई बारिश के बाद पंजाब के शहरों में तापमान में गिरावट देखी गई।
Punjab News: पनसप के महाप्रबंधक को ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
अगले 4 दिनों में धूल भरी आंधी आने की संभावना
2 मई: पंजाब के कुछ दक्षिणी और पूर्वी जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अन्य जिलों में तेज धूल भरी आंधी आ सकती है।
3 और 4 मई: अधिकांश जिलों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।
5 मई: आंशिक राहत, लेकिन कुछ जिलों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी रहेगी।