Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में रात और सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रोपड़ के आसपास के इलाकों में रातभर हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इसके अलावा मोहाली के आसपास सुबह-सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पंजाब के 8 जिलों में आज (4 जून) कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 30 से 40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं/गड़गड़ाहट और बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट है। फिलहाल राज्य भर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे है।
इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। 24 घंटे में राज्य के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है, जो राज्य के सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान समराला में 38 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, इसके बाद 9 जून तक आंधी या बिजली गिरने की कोई चेतावनी नहीं है।
सभी जिलों का तापमान 38 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, नवांशहर, मोहाली में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, बरनाला, नवांशहर, मोहाली में गरज/बिजली/तेज हवाएं (स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
Punjab News: पंजाब कैबिनेट की बैठक आज तीसरे दिन लगातार, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
जबकि 5 जून को बारिश की संभावना है। हालांकि, आंधी या तूफान की कोई चेतावनी नहीं है। राज्य के सभी जिलों में तापमान फिलहाल 33 से 38 डिग्री के बीच है। सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। लुधियाना में तापमान 2.6 डिग्री गिर गया है। अब यह 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह अमृतसर में तापमान 2.9 डिग्री गिरकर 35.5 डिग्री और जालंधर में तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।