Saturday, January 17, 2026
Homeपंजाबमौसम अपडेट, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, फिर भी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, फिर भी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट, देश में मॉनसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य अब भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में 13 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा।

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।

दिल्ली में गर्मी का मौसम फिर से शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में 16 जून तक लू की चेतावनी जारी की है। इस बीच दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

RELATED NEWS

Most Popular