Thursday, September 19, 2024
Homeपंजाबपंजाब, इन जिलों में बारिश की संभावना! चंडीगढ़ में येलो अलर्ट, जानें...

पंजाब, इन जिलों में बारिश की संभावना! चंडीगढ़ में येलो अलर्ट, जानें…

पंजाब, पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, रूपनगर और मोहाली जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हाल के दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब के ज्यादातर हिस्से शुष्क रहेंगे लेकिन तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। पंजाब में आज सुबह से बादल साफ हो गए हैं और मौसम सुहावना हो गया है, पूरी उम्मीद है कि आज पंजाब में बारिश होगी।

पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिले शामिल हैं। वहीं, चंडीगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में 930 पुरुष व 101 महिलाएं लड़ेंगी चुनाव ,462 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी किया नामांकन

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। प्रदेश के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री ज्यादा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि अब पंजाब और चंडीगढ़ में बराबर बारिश हुई है। इसके साथ ही सितंबर महीने में दोनों जगहों पर औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। पंजाब में 1 से 15 सितंबर के बीच 34.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 32 फीसदी कम है. इस सीजन में 49.1 मिमी बारिश हो चुकी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular