Saturday, September 21, 2024
HomeपंजाबPunjab Stubble Burning, एक दिन में कुल 1200 से अधिक मामले सामने...

Punjab Stubble Burning, एक दिन में कुल 1200 से अधिक मामले सामने आए

Punjab stubble Burning, पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की कुल 1,238 मामले सामने आए है। इस मौसम में पराली जलाने की अब तक की ये सर्वाधिक घटनाएं हैं।

लुधियाना स्थित पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (पीआरएससी) के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की कुल 1,238 घटनाएं दर्ज की गईं।

राज्य में किसानों द्वारा लगातार पराली जलाने की सूची में जिला तरनतारन सबसे ऊपर है। राज्य में 24 अक्टूबर को इस तरह की 1,019 घटनाएं हुईं थीं।

इस साल 15 सितंबर से 26 अक्टूबर की अवधि में पराली जलाने की कुल घटनाओं की संख्या 7,036 तक पहुंच गई थी।

तरनतारन जिला पराली जलाने की घटनाओं की सूची में सबसे ऊपर है। यहां बुधवार को 210 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई, इसके बाद पटियाला में 183, संगरूर में 126, फिरोजपुर में 116 और कपूरथला में पराली जलाने की 90 घटनाएं हुईं।

पठानकोट राज्य का एकमात्र जिला है, जहां इस सीजन में अब तक पराली जलाने की एक भी घटना नहीं हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular