Tuesday, September 30, 2025
HomeपंजाबPunjab School Timing: सरकारी स्कूलों के खुलने का समय बदला, जानें नया...

Punjab School Timing: सरकारी स्कूलों के खुलने का समय बदला, जानें नया टाइम

Punjab School Timing: राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की है। यह निर्णय मौसम में आए बदलाव और बाढ़ के बाद स्कूलों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

राज्य सरकार के आदेशानुसार, 1 अक्टूबर से सभी सरकारी स्कूल नए समय पर खुलेंगे। प्राथमिक विद्यालय सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे बंद होंगे। इसी प्रकार, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:50 बजे बंद होंगे।

यह नया समय केवल अक्टूबर माह के लिए लागू होगा। 1 नवंबर से स्कूलों के समय में फिर से बदलाव किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद होंगे। माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:20 बजे बंद होंगे। यह नया समय 28 फरवरी तक लागू रहेगा।

Punjab News: पंजाब में चाइना मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

राज्य सरकार ने स्कूलों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर भी ज़ोर दिया है, ताकि छात्रों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके।

RELATED NEWS

Most Popular