Tuesday, October 13, 2026
HomeपंजाबPunjab News: बेटियों और बहनों के सम्मान के लिए हमेशा कड़ी मेहनत...

Punjab News: बेटियों और बहनों के सम्मान के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करेंगे’, CM मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की बेटियों और बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करेंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए CM मान ने लिखा कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार ‘रक्षाबंधन’ पर सभी को बहुत-बहुत बधाई।

बहनों से मिले अपार प्यार और आशीर्वाद के कारण, हम पंजाब की बेटियों और बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी ईमानदार सोच हमेशा पंजाबियों की भलाई के लिए समर्पित है।

दो साल में सड़क का दम निकला, बारिश से बिगड़ी हालत, अब रोज धूल-गड्ढों के बीच सफर

इसके साथ ही, CM मान ने ‘राखर पुन्या’ और बाबा बकाला साहिब के ऐतिहासिक ‘जोड़ मेले’ के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के चरणों से स्पर्श हुई इस धरती को मेरा नमन। हमारी सोच हमेशा पंजाब में भाईचारा और खुशहाली बनाए रखने की है। गुरु साहिब सभी पर कृपा बनाए रखें।

RELATED NEWS

Most Popular