Punjab news, पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। राज्य के तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है।
इसके साथ ही, एक पश्चिमी विक्षोभ अब हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। ऐसे में आज 19 फरवरी और कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जबकि राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को तूफान और आंधी के मौसम में पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है।
नारनौल में निकाली गई स्वच्छ भारत रैली, लोगों को किया गया जागरुक
तापमान में परिवर्तन इस प्रकार दिखेगा
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी और फिर 02 से 03 डिग्री की गिरावट आएगी। जबकि अधिकतम तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा और उसके बाद बढ़ सकता है।