Friday, August 14, 2026
HomeपंजाबPunjab News: अज्ञात व्यक्ति ने पंजाब एंड सिंध बैंक में आग लगाने...

Punjab News: अज्ञात व्यक्ति ने पंजाब एंड सिंध बैंक में आग लगाने का प्रयास किया

Punjab News: दीनानगर के गांधीयान गांव स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में एक अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाने का प्रयास किया। पूरी घटना बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

बैंक मैनेजर संदीप अत्री ने बताया, “हमेशा की तरह बैंक बंद था और कर्मचारी घर चले गए थे। सुबह किसी ने फोन करके बताया कि बैंक में आग लग गई है। जब हम पहुंचे तो बैंक के बाहर लगे फ्लेक्सी बोर्ड और बिजली के तार जल चुके थे।”

सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो रात करीब 12 बजे एक युवक हाथ में पेट्रोल की कैन लेकर बैंक से बाहर निकलता दिखाई दिया। वह पहले बैंक की इमारत पर पेट्रोल डालता है और फिर उसमें आग लगा देता है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो जाता है।

Punjab Weather: जेठ के महीने में पंजाब तंदूर बना, लू का अलर्ट जारी

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बैंक प्रबंधन ने तुरंत दीनानगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular