Thursday, February 12, 2026
HomeपंजाबPunjab news: पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश...

Punjab news: पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Punjab news: पंजाब के लोगों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पूरे पंजाब में आज तेज हवाओं और बारिश को लेकर येलो और येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा कल जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 37.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा की बेटी अंशिका ने जॉर्डन में भारत के लिए जीता गोल्ड मेडल

बारिश की बात करें तो 24 घंटे में पंजाब के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। भीषण गर्मी के बीच तापमान में मामूली गिरावट के पीछे तेज हवाएं हैं। पंजाब के विभिन्न शहरों में हवा की गति करीब 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की जा रही है।

RELATED NEWS

Most Popular