Thursday, February 12, 2026
HomeपंजाबPunjab News: अब तक पंजाब में 4.32 लाख से अधिक किसानों को...

Punjab News: अब तक पंजाब में 4.32 लाख से अधिक किसानों को मिला एमएसपी का लाभ

Punjab News: धान खरीद सीजन को सुचारू बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अपनाए गए सक्रिय दृष्टिकोण ने यह सुनिश्चित किया है कि 21 अक्टूबर तक 4,32,458 लाख किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ मिल चुका है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में खरीद, उठान और भुगतान का काम जोरों पर चल रहा है। पटियाला जिला अब तक 57546 किसानों को एमएसपी का लाभ दिलाकर सबसे आगे है। बाढ़ प्रभावित तरनतारन 38578 किसानों को लाभ दिलाकर दूसरे और फिरोजपुर 35501 किसानों के साथ तीसरे स्थान पर है।

भगवान विश्वकर्मा दिवस : CM सैनी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की करी कामना

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर की शाम तक राज्य भर की मंडियों में कुल 5840618.72 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 5604976.76 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जिससे यह आंकड़ा 95 प्रतिशत हो गया है। गौरतलब है कि अब तक 3985173.28 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जो अब तक खरीदी गई कुल फसल का 71 प्रतिशत है।

RELATED NEWS

Most Popular