Punjab news, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा 5 मार्च से पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में स्थायी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 3 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ बैठक तय की है।
यह बैठक 3 मार्च को शाम 4 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) को पत्र लिखा है।
बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के नेताओं के साथ किसानों की मांगों पर चर्चा करेंगे।