Punjab News: पंजाबी गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता हरभजन मान और उनके बेटे अवकाश मान का 3 अगस्त को दिल्ली से चंडीगढ़ लौटते समय हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब दोनों को छुट्टी मिल गई है।
हादसे के बाद पहली बार उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लोगों से बात की। इस दौरान हरभजन और उनके बेटे ने मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ईश्वर ने उन्हें जीवन में कुछ करने का एक और मौका दिया है। उन्होंने इसे एक प्रेरणादायक अनुभव बताया।
Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
हरभजन मान और बेटे अवकाश मान ने बताया कि वे 3 अगस्त को एक शो करने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ लौट रहे थे। सुबह चार बजे कुरुक्षेत्र में उनका एक्सीडेंट हो गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट बहुत खतरनाक था। कई जगह चोटें आईं। उस समय कुछ सज्जन उन्हें फोर्टिस अस्पताल लेकर आए।
अब हम ठीक हैं। घटना की खबर के बाद हमें कई लोगों के संदेश मिले हैं। ऐसे में आकाश और मैं व्यक्तिगत रूप से उनका धन्यवाद करते हैं। हम अस्पताल के सभी कर्मचारियों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारी यथासंभव मदद की।