Thursday, August 20, 2026
HomeपंजाबPunjab News: राहुल गांधी ने घोनेवाल में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात...

Punjab News: राहुल गांधी ने घोनेवाल में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की

Punjab News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के दौरे पर हैं। वह सुबह करीब 9:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे अजनाला और रमदास के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह घोनेवाल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। कुछ दिन पहले इस गांव में बांध टूट गया था, जिससे फसलों के साथ-साथ घर भी जलमग्न हो गए थे।

घोनेवाल गांव के बाद राहुल गांधी गुरुद्वारा बीर बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे। अब वह गुरदासपुर पहुंच गए हैं। यहां भी वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

राहुल गांधी गुरदासपुर और पठानकोट का भी दौरा करेंगे। बाढ़ से 23 जिलों के 2 हजार 97 गांव प्रभावित हुए हैं। करीब 1 लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर में फसलें जलमग्न हो गईं। 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो गई है। 5 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर आए थे। हालात को देखते हुए उन्होंने पंजाब को 1600 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। पंजाब की मान सरकार ने इसे नाकाफी बताया था।

जेवर एयरपोर्ट बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा; सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे के साथ यूपी बनेगा लॉजिस्टिक हब

सभी 23 ज़िले बाढ़ की चपेट में: पंजाब के सभी 23 ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। लगभग 2 हज़ार 97 गाँव जलमग्न हो गए हैं। अब तक 3 लाख 88 हज़ार 92 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियों द्वारा राहत कार्य अभी भी जारी है। 23 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।

1988 के बाद पहली बार इतनी भयानक बाढ़: 1988 में पंजाब में भयानक बाढ़ आई थी। अब 2025 में भी लोग ऐसी ही त्रासदी से प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार ने इसे आपदा घोषित कर दिया है। सरकार ने फसल नुकसान के लिए किसानों को प्रति एकड़ 20 हज़ार रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही, मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये दिए जाएँगे। किसानों को खेतों में बहकर आई रेत को उठाने की अनुमति दे दी गई है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular