Monday, July 27, 2026
HomeपंजाबPunjab News, संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस की...

Punjab News, संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस की किसानों पर कार्रवाई

Punjab News, संयुक्त किसान मोर्चा के विरोध प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस ने किसानों पर बड़ी कार्रवाई की है। देर रात पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के कई किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की और किसानों को हिरासत में लिया।

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 5 मार्च को चंडीगढ़ में स्थायी मोर्चा खोलने की घोषणा की है। पंजाब सरकार और किसानों के बीच हाल ही में हुई बैठक बेनतीजा रही। किसान नेता प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान को टांडा पुलिस ने सुबह चार बजे हिरासत में ले लिया।

Punjab News, सीएम भगवंत मान से मुलाकात के बाद एसकेएम का बड़ा बयान

कीर्ति किसान यूनियन ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। इस पोस्ट में कहा गया है कि पंजाब पुलिस ने दोपहर 12 बजे कीर्ति किसान यूनियन के राज्य महासचिव राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला के घर पर छापा मारा। 4 मार्च से चंडीगढ़ कूच मोर्चा पंजाब सरकार की इस तानाशाही की किसान यूनियन ने कड़ी निंदा की है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular