Thursday, August 6, 2026
HomeदेशPunjab News: पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार दो-चार दिन में हो जाएगा- सीएम...

Punjab News: पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार दो-चार दिन में हो जाएगा- सीएम भगवंत मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की. पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के लिए जगह देने का अनुरोध किया है।

सीएम मान ने कहा कि चंडीगढ़ में हमारा कोई पार्टी कार्यालय नहीं है। अन्य सभी पार्टियों के कार्यालय चंडीगढ़ में हैं। हम यूटी में कार्यालय के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

Punjab News: पंजाब सरकार ने धान खरीद सीजन से 4 महीने पहले ही तैयारियां शुरू की

इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। लुधियाना की जनता से किए गए वादे के अनुसार लुधियाना उपचुनाव में भारी बढ़त से जीतने वाले संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कल दिल्ली भी जाएंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular