Tuesday, March 31, 2026
HomeपंजाबPunjab News: जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद ने की...

Punjab News: जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद ने की बड़ी कार्रवाई

Punjab News: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह के सख्त निर्देशों के तहत जीरकपुर नगर परिषद ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर.5 रोड से अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई ढकोली क्षेत्र के पीरमुशल्ला रोड पर की गई, जहां बिल्डरों ने कई वर्षों से अवैध दीवारें बनाकर सड़क पर कब्जा कर रखा था।

उक्त आर.5 सड़क जो मास्टर प्लान के अनुसार 20 मीटर चौड़ी होनी चाहिए थी, उसे नगर परिषद द्वारा पीले पंजे चलाकर वैधानिक रूप में लाया गया तथा अतिक्रमण को हटाया गया। यह मुद्दा लंबे समय से जीरकपुर के निवासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ था, क्योंकि संकरी सड़कें न केवल यातायात की समस्या पैदा कर रही थीं, बल्कि जल निकासी की समस्या भी पैदा कर रही थीं।

Punjab News: पंजाब में 800 मेगावाट की नई इकाई स्थापित करने को मंजूरी

इस अवसर पर जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से न केवल यातायात सुचारू होगा बल्कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुरक्षा व सुविधाएं भी मिलेंगी। स्थानीय निवासियों द्वारा इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि अन्य अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED NEWS

Most Popular