Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए जिम्मेदार एयर इंडिया कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के खिलाफ दुर्व्यवहार की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारियों का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार अनुचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सिंह साहिब पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय के एक बहुत ही सम्मानित व्यक्तित्व हैं और उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रत्येक सिख के दिल को गहरी ठेस पहुंची है तथा उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने भारत सरकार से एयर इंडिया के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि अन्य लोगों को सबक मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि यह मामला सीधे तौर पर दुनिया भर के समूचे सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।
जिला स्तरीय NCORD बैठक : युवाओं को नशे से दूर करने के लिए अब निर्णायक कार्रवाई की जाएंगी
जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज्ज ने की निंदा
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने कहा कि सिंह साहिब सिख समुदाय की बहुत सम्मानित शख्सियत हैं और देश-विदेश में यात्रा करके सिख धर्म का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंह साहिब जी ने पिछले काफी समय से विदेशों में अनेक प्रचार यात्राएं की हैं तथा अब भी जब वे नई दिल्ली से अमेरिका जा रहे थे तो बिजनेस क्लास की टिकट होने के बावजूद एयर इंडिया ने उन्हें व अन्य यात्रियों को बहुत खराब हालत में सीटें दी, जिसका उन्होंने मौके पर ही विरोध किया।
जत्थेदार गर्ग ने कहा कि धरना देने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने सिंह साहिब व अन्य के पासपोर्ट छीन लिए तथा पिछले कई घंटों से सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह को भूख के बहाने बैठाए रखा गया है, जोकि बहुत ही निंदनीय व्यवहार व कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विमानन मंत्री को इस घटना का तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।