Punjab News, पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सरकार कृषि विपणन नीति का मसौदा पेश करने की तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि किसान विरोधी कृषि विपणन नीति के मसौदे के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इस नीति के विरुद्ध एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ है और किसानों के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Punjab news, पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार अभियान चलाएगी
सत्र का अंतिम दिन 25 फरवरी, 2025 को चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे शुरू होगा। जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इस सत्र में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके अलावा विधानसभा में राज्य की आर्थिक स्थिति, किसानों की समस्याएं, ग्रामीण विकास योजनाओं, पंचायती राज संस्थाओं और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इस दौरान जल संसाधन (प्रबंधन एवं विनियमन) अनुसंधान विधेयक भी पारित किया जाएगा।