Friday, January 30, 2026
HomeपंजाबPunjab News: भारतीय मूल के सिख जय सिंह सोहल को ब्रिटिश एम्पायर...

Punjab News: भारतीय मूल के सिख जय सिंह सोहल को ब्रिटिश एम्पायर अवॉर्ड मिला

Punjab News: भारतीय मूल के ब्रिटिश सिख जय सिंह सोहल को ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (OBE) से सम्मानित किया गया है। ब्रिटेन की राजकुमारी ऐनी ने उन्हें सेंट जेम्स पैलेस में यह सम्मान दिया।

उन्हें पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए सिख सैनिकों के सम्मान में पहला मेमोरियल बनाने के लिए OBE मिला। उन्होंने 2015 में मेमोरियल शुरू किया था। जय सिंह सोहल पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। उनके दादा-दादी 1960 के दशक में भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे और वहीं बस गए थे। उनके नाना-नानी कपूरथला से थे।

Punjab News: जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा राज्य की औद्योगिक प्रगति में नया मील का पत्थर साबित

बर्मिंघम में जन्मे सोहल ने लंदन की ब्रुनेल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और सोशल पॉलिसी में ग्रेजुएशन किया। फिर उन्होंने जर्नलिज़्म में अपना करियर शुरू किया। उनके पिता एक सोशल वर्कर थे और बर्मिंघम में काम करते थे।

RELATED NEWS

Most Popular