Friday, February 13, 2026
HomeपंजाबPunjab News: सिविल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ को स्वास्थ्य मंत्री ने...

Punjab News: सिविल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ को स्वास्थ्य मंत्री ने किया निलंबित

Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने खन्ना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। डॉक्टर को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई चार दिन पहले खन्ना सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला को समय पर इलाज न मिलने के कारण नवजात शिशु की मौत के मामले में की गई।

आपको बता दें कि चार दिन पहले यह डॉक्टर बिना बताए स्टेशन से चली गई थी। एसएमओ के बुलाने के बाद भी महिला डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंची। जिसके कारण नवजात बच्ची की मौत हो गई। एसएमओ ने स्वयं महिला का ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई।

सामान्य यात्री भी अब 26 और 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा में सेवाएं देने वाली बसों में सफर कर सकेंगे 

शुक्रवार सुबह खन्ना पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने सिविल सर्जन को तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाने के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ कविता शर्मा की लापरवाही थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें ऐसे डॉक्टरों की जरूरत नहीं है। जिसके कारण डॉ. कविता शर्मा को निलंबित कर दिया गया। आगे की जांच जारी रहेगी। यदि संभव हुआ तो डॉक्टर को भी नौकरी से निकाल दिया जाएगा। लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

RELATED NEWS

Most Popular