Monday, November 9, 2026
HomeपंजाबPunjab News: बेटी के जन्मदिन पर चमकी किस्मत, परिवार ने जीती 1.5...

Punjab News: बेटी के जन्मदिन पर चमकी किस्मत, परिवार ने जीती 1.5 करोड़ की लॉटरी

Punjab News: दिवाली का त्योहार पंजाब के एक ग्रामीण परिवार के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया। घर में बेटी के जन्म का जश्न ठीक से शुरू भी नहीं हो पाया था कि परिवार को खबर मिली कि उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली है। महज 200 रुपये के मासिक लॉटरी टिकट ने परिवार की किस्मत ही बदल दी। इस शानदार खबर की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।

मानसा के सैदेवाला गांव की घटना

यह घटना पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा इलाके में स्थित सैदेवाला गांव में हुई। वहां रहने वाले एक परिवार ने 200 रुपये का मासिक लॉटरी टिकट खरीदा था। परिवार को उम्मीद भी नहीं थी कि यह टिकट इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा।

जब लॉटरी के नतीजे घोषित हुए, तो पता चला कि हरमन कौर के नाम पर खरीदे गए टिकट ने 1.5 करोड़ रुपये का इनाम जीता है। इस खबर से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गईं।

Punjab News: वरिष्ठ AAP नेता और पूर्व पार्षद कुलदीप सिंह बिट्टा के घर पर फायरिंग

200 रुपये के टिकट ने बदल दी किस्मत

लॉटरी स्टॉल के मालिक धन्ना सिंह के अनुसार, एक व्यक्ति उनके काउंटर पर आया और उसने हरमन कौर के नाम से एक टिकट खरीदा। इसी टिकट ने 1.5 करोड़ रुपये का इनाम जीता। धन्ना सिंह ने बताया कि जीतने वाले परिवार को स्टॉल पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। 1.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की खबर से पूरे सैदेवाला गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार बेटी के जन्म और लॉटरी जीतने, दोनों का जश्न मना रहा है।

RELATED NEWS

Most Popular