Friday, August 14, 2026
HomeपंजाबPunjab News, अमृतसर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के खिलाफ एफआईआर

Punjab News, अमृतसर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के खिलाफ एफआईआर

Punjab news, अमृतसर में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला अज्ञात पार्षदों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

Punjab news, अमृतसर में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला अज्ञात पार्षदों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

यह आरोप लगाया गया है कि मेयर चुनाव के दौरान कैमरों के साथ तोड़फोड़ की गई। थाना मजीठा रोड पुलिस ने नगर आयुक्त की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पार्षदों पर आईपीसी की धारा 324 (5), 304 (2), 190 के तहत आरोप लगाए हैं।

अमृतसर के नगर आयुक्त की शिकायत के अनुसार, सोमवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के दौरान हंगामा हुआ। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने ऑडिटोरियम में लगे कैमरे तोड़ दिए तथा कैमरा कर्मियों पर हमला कर दिया।

Guillain Barre Syndrome: गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का बढ़ता प्रकोप चिंता का विषय, जानें कितनी है एक इंजेक्शन की कीमत?

आपको बता दें कि अमृतसर नगर निगम की जनरल हाउस मीटिंग में आम आदमी पार्टी के पार्षद जतिंदर सिंह मोती भाटिया को अमृतसर नगर निगम का मेयर, प्रियंका शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता रानी को डिप्टी मेयर घोषित किया गया।

यह चुनाव हाथ उठाकर कराया गया, जिसका कांग्रेस पार्षदों व नेताओं ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने बिना उचित चुनाव कराए ही नगर निगम के मेयर व अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular