Saturday, April 19, 2025
HomeपंजाबPunjab news: मान सरकार ने ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ से सरकारी स्कूलों की...

Punjab news: मान सरकार ने ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ से सरकारी स्कूलों की सूरत बदल दी– कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल

Punjab news: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने और उन्हें आधुनिक बनाने का काम कर रही है। यह शब्द कैबिनेट मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने आज यहां 15 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये। लहरा विधानसभा क्षेत्र के 9 सरकारी स्कूलों में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत सरकारी शिक्षा को बेहतरीन बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ रहा है और अभिभावक भी संतुष्ट हैं कि उन्होंने अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए सरकारी स्कूलों पर भरोसा जताया है।

Punajb news: पंजाब सरकार का कानून अधिकारियों की भर्ती का फैसला; एजी ऑफिस में 124 अधिकारियों की होगी नियुक्ति

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार के सार्थक प्रयासों के कारण विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में पढऩा पसंद करने लगे हैं, जिससे साबित होता है कि पंजाब सरकार के शिक्षा मॉडल को काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अध्यापकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए देश-विदेश में शैक्षणिक दौरे भी आयोजित कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular