Punjab News: एक अग्रणी पहल करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को धान की खेती के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए 12 अप्रैल को लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एक विशेष किसान सम्मेलन आयोजित करने को कहा है। यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष किसान सम्मेलन का उद्देश्य बुवाई शुरू होने से पहले किसानों को धान की खेती के बारे में जागरूक करना होगा।
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान किसानों को कम पानी वाली तकनीक से चावल की खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दौरान किसानों को कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित उच्च उपज वाली किस्मों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।
बच्चे ने खोल दी अपने गुरु जी की पोल
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को यह भी बताया जाएगा कि अक्तूबर में धान बेचते समय अधिक नमी के कारण किसानों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार ने धान की बिजाई एक जून से करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य को जोनों में बांटकर धान की बिजाई सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए पंजाब सरकार आवश्यक प्रबंध और योजना बना रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान की रोपाई प्रभावी ढंग से करने के लिए राज्य को जोनों में बांटा जाएगा।