Thursday, December 18, 2025
HomeपंजाबPunjab News: लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फेसलेस आरटीओ सेवा का...

Punjab News: लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फेसलेस आरटीओ सेवा का शुभारंभ

Punjab News: लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फेसलेस आरटीओ सेवा की शुरुआत की है। सीएम मान और केजरीवाल ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि अब आरटीओ से जुड़े सभी काम घर बैठे हो जाएंगे। घर बैठे डीएल और आरसी से जुड़ी 56 सेवाएं मिलेंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी के जरिए लर्निंग लाइसेंस तुरंत जारी किया जाएगा।

दूसरी ओर, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फेसलेस आरटीओ सेवा को पंजाब की जनता के साथ सबसे बड़ा राजनीतिक धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लुधियाना में आरटीओ कार्यालय पर ताला लगाना पंजाब की जनता को गुमराह करने के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट के अलावा और कुछ नहीं है।

बिहार विधानसभा चुनाव : सिवान में CM Yogi बोले- बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी न होने दें

दरअसल, वह अपने बॉस अरविंद केजरीवाल से शहर के मुख्य इलाके में पड़ी इस संपत्ति का निरीक्षण करवा रहे हैं, जिसे बाद में दिल्ली का आप नेतृत्व जल्द ही बेच सकता है। कार्यालय पर ताला लगाने की कार्रवाई इस निकम्मी सरकार द्वारा सरकारी संपत्तियों को बेचने की एक और तैयारी है।

RELATED NEWS

Most Popular