Saturday, August 15, 2026
HomeपंजाबPunjab news: बठिंडा एयरपोर्ट पर हरियाणा की महिला के बैग से 4...

Punjab news: बठिंडा एयरपोर्ट पर हरियाणा की महिला के बैग से 4 कारतूस बरामद

Punjab news: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए देशभर के एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में बठिंडा सिविल एयरपोर्ट पर एक महिला की चेकिंग के दौरान उसके बैग से 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। महिला हरियाणा के सिरसा जिले की रहने वाली है और दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी।

रूटीन चेकिंग के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने महिला के बैग की तलाशी ली तो कारतूस मिलने पर हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

World Environment Day: PM मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा; भगवान महावीर वनस्थली उद्यान में पौधरोपण अभियान में लिया भाग

अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला को ये कारतूस कहां से मिले और किस मकसद से इनका इस्तेमाल किया जाना था। शुरुआती जांच के आधार पर अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला का इरादा क्या था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम की मदद भी ली जा सकती है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular