Saturday, August 15, 2026
HomeदेशPunjab News: अदालत जाएंगे बलकौर सिंह, सिद्धू मूसेवाला पर प्रकाशन से जुड़ा...

Punjab News: अदालत जाएंगे बलकौर सिंह, सिद्धू मूसेवाला पर प्रकाशन से जुड़ा मामला

Punjab News: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने महाराष्ट्र के डीजीपी और जुहू पुलिस को पत्र लिखकर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस द्वारा सिद्धू मूसेवाला पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कल (सोमवार) माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। दिवंगत गायक के पिता ने लिखा है कि इस डॉक्यूमेंट्री के विमोचन के लिए 11 जून को दोपहर 3 बजे जुहू में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि सिद्धू मूसेवाला के बारे में जो बताया और दिखाया जाएगा, वह आज तक किसी को नहीं पता। उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री सिद्धू मूसेवाला के जीवन, रहस्य और हत्या पर आधारित है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे के बारे में वृत्तचित्र बनाने से पहले किसी से अनुमति नहीं ली गई और यह वृत्तचित्र अदालत में चल रहे मामले को भी प्रभावित कर सकता है। मूसेवाला के पिता का दावा है कि बीबीसी ने उनके बेटे की हत्या में शामिल लोगों का साक्षात्कार लिया है। इसलिए उन्होंने महाराष्ट्र और जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

High Court news: भाखड़ा बांध जल मुद्दा, पुनर्विचार की मांग वाली पंजाब की याचिका खारिज

जानकारी के अनुसार मूसेवाला के परिवार के कानूनी सलाहकार गुरबिंदर सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री के निर्माता को कानूनी नोटिस भेजा है। जिसमें पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया है कि डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला की निजी जानकारी और हत्या व जांच से जुड़ी बातें होने का दावा किया गया है, जिससे केस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह सामग्री परिवार की स्वीकृति के बिना दिखाई जा रही है।

इसके साथ ही निजी चैनल के इस दावे में भी कोई सच्चाई नहीं है कि डॉक्यूमेंट्री बनाने में सिद्धू के दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे। इसलिए अगर चैनल और मुंबई पुलिस इसे नहीं रोकती है तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular