Punjab news: भाखड़ा नहर के पानी के बंटवारे को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकार के बीच खींचतान जारी है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
सभी विपक्षी दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन भाजपा को छोड़कर अन्य दलों के अध्यक्षों ने इसमें भाग नहीं लिया। भाजपा की ओर से केवल प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ही बैठक में पहुंचे। बाकी दलों ने अपने प्रतिनिधि बैठक में भेजे। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पंजाब में पानी की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, कैबिनेट मंत्री और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा बैठक का नेतृत्व कर रहे थे। शिरोमणि अकाली दल की ओर से बलविंदर सिंह भूंदड़ और डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने पंजाब के जल अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता पर जोर दिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और राणा केपी बैठक में पहुंचे।
Punjab news: पंजाब में तेज हवाओं और भारी बारिश से कई जगहों पर फसलें बर्बाद
उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को भी इस विवाद में सीधे तौर पर शामिल किया जाना चाहिए और इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक अवतार सिंह करीमपुरी ने बैठक में हिस्सा लिया और दावा किया कि पानी पंजाब का स्वाभाविक अधिकार है।