Friday, August 14, 2026
HomeपंजाबPunjab News: खेतों में जा रहे पिता-बेटे के साथ हादसा, अज्ञात वाहन...

Punjab News: खेतों में जा रहे पिता-बेटे के साथ हादसा, अज्ञात वाहन ने ‘लंबी माइनर’ के पास…

Punjab news: बल्लूआना विधानसभा क्षेत्र के बहावल गांव के रहने वाले डिप्टी सिंह अपने बेटे कुलविंदर सिंह के साथ राजस्थान में अपने खेतों की देखभाल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान, पट्टी सादिक गांव के पास से गुजर रही ‘लंबी माइनर’ (नहर) के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता और बेटा दोनों नहर में गिर गए।

आस-पास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कुलविंदर सिंह को नहर से बाहर निकाला, लेकिन डिप्टी सिंह का पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद, आज शेरगढ़ के पास नहर से डिप्टी सिंह का शव बरामद किया गया।

सीएम योगी बोले- विभाजन मानवता के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक…

घटना की सूचना मिलने पर पट्टी सादिक पुलिस और ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश कर रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular