Monday, September 7, 2026
HomeपंजाबPunjab News: AAP विधायक कुलदीप धालीवाल ने माधोपुर हेडवर्क्स का दौरा किया

Punjab News: AAP विधायक कुलदीप धालीवाल ने माधोपुर हेडवर्क्स का दौरा किया

Punjab News: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने माधोपुर हेडवर्क्स का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों को भरोसा दिलाया कि फिलहाल इलाके में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।

धालीवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और ऊपरी इलाकों में बारिश के बावजूद रंजीत सागर बांध से बेहतर जल प्रबंधन किया गया है। नहरों में पानी का बहाव नियंत्रित है, जिससे अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे प्रमुख इलाकों में सिंचाई में मदद मिल रही है। अधिकारियों ने सभी गेटों और तकनीकी व्यवस्थाओं की मरम्मत कर ली है ताकि पिछले साल जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

CM सैनी ने सुनीं शिकायतें : डबवाली वीटा दुग्ध चिलिंग सेंटर और इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का किया लोकार्पण

जल प्रबंधन के साथ-साथ, कुलदीप सिंह धालीवाल ने देश में चल रहे NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का ‘शिक्षा माफिया’ लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए धालीवाल ने मांग की कि प्रधानमंत्री खुद इस मामले में दखल दें और देश के शिक्षा मंत्री तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular