Saturday, September 21, 2024
Homeपंजाबपंजाब में कांग्रेस ने 7, आप ने 3, शिरोमणि अकाली दल ने...

पंजाब में कांग्रेस ने 7, आप ने 3, शिरोमणि अकाली दल ने 1 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों का नतीजा लगभग साफ हो गया है। पंजाब में कांग्रेस के 7, AAP के 3 और शिरोमणि अकाली दल के 1 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इसके अलावा चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी भी जीत गए हैं।

जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के सुशील कुमार को 175993 वोटों से हराया है। कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को 390053 वोट, बीजेपी के सुशील कुमार को 214060 वोट, आप के पवन कुमार टीनू को 208889 वोट और अकाली दल के महेंद्र सिंह केपी को 67911 वोट मिले।

कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब पार्टी के अध्यक्ष राजा वारिंग लुधियाना से जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रवनीत बिट्टू को 20942 वोटों से हराया है। तीसरे नंबर पर AAP के पप्पी पाराशर हैं। राजा वारिंग को 322224 वोट, रवनीत बिट्टू को 301282 वोट, आप के पप्पी पराशर को 237077 वोट और अकाली दल के रणजीत सिंह ढिल्लों को 90220 वोट मिले।

पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धर्मवीर गांधी विजेता रहे हैं। उन्होंने आप मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को 14831 वोटों से हराया है। कांग्रेस डाॅ. धर्मवीर गांधी को 305616 वोट, आप मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को 290785 वोट, बीजेपी की प्रणीत कौर को 288998 वोट और अकाली दल के एनके शर्मा को 153978 वोट मिले।

अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला जीत गए हैं। उन्होंने आप मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 40301 वोटों से हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला को 255181 वोट, आप मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 214880 वोट, बीजेपी के तरनजीत सिंह संधू सामरी को 207205 वोट और अकाली दल के अनिल जोशी को 162896 वोट मिले।

गुरदासपुर से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू को 83012 वोटों से हराया है। सुखजिंदर सिंह रंधावा को 361713 वोट, बीजेपी उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू को 278701 वोट, AAP के शेरी कलसी को 275416 वोट और अकाली दल के दलजीत सिंह चीमा को 85194 वोट मिले।

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह लगातार दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने आप के गुरप्रीत सिंह जीपी को 34202 वोटों से हराया है। कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह को 332591 वोट, AAP के गुरप्रीत सिंह जीपी को 298389 वोट, बीजेपी के गेजा राम को 127521 वोट और अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह खालसा को 126730 वोट मिले।

फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया जीत गए हैं। उन्होंने आप के जगदीप सिंह काका बरार को 3242 वोटों से हराया है। कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 266626 वोट, AAP के जगदीप सिंह काका बराड़ को 263384 वोट, बीजेपी के गुरमीत सिंह सोढ़ी को 255097 वोट और अकाली दल के नरदेव सिंह बॉबी मान को 253645 वोट मिले।

आनंदपुर साहिब सीट से आप के मलविंदर सिंह कंग जीत गए हैं। मलविंदर सिंह कंग ने कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला को 10846 वोटों से हराया है। मलविंदर सिंह कंग को 313217 वोट, विजय इंदर सिंगला को 302371 वोट, बीजेपी के डॉ. सुभाष शर्मा को 186578 वोट और अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 117936 वोट मिले।

होशियारपुर में आम आदमी पार्टी के राजकुमार चैबेवाल जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की यामिनी गोमर को 44111 वोटों से हराया है। आप के राजकुमार चैबेवाल को 303859 वोट, कांग्रेस की यामिनी गोमर को 259748 वोट, बीजेपी की अनीता सोम प्रकाश को 199994 वोट और अकाली दल के सोहन सिंह ठंडल को 91789 वोट मिले।

संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा को 172560 वोटों से हराया है। आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर को 360933 वोट, कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा को 189384 वोट, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान को 185960 वोट, बीजेपी के अरविंद खन्ना को 127659 वोट और अकाली दल बादल के इकबाल सिंह झुंडन को 62019 वोट मिले हैं।

डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला सीट से जीत हासिल की

बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल लगातार चौथी बार जीत गई हैं। हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी के मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन को 49656 वोटों से हरा दिया है। हरसिमरत कौर बादल को 376558 वोट, गुरुमीत सिंह खुदियां को 326902 वोट, कांग्रेस के जीता हिन्दर सिंह सिद्धू को 202011 वोट और बीजेपी की परमपाल कौर सिद्धू को 110762 वोट मिले।

फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा जीत गए हैं। उन्होंने आप के करमजीत सिंह अनमोल को 70246 वोटों से हराया है। सरबजीत सिंह खालसा को 296922 वोट, आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल को 226676 वोट, कांग्रेस की अमरजीत कौर साहोके को 159352 वोट, अकाली दल के राजविंदर सिंह धर्मकोट को 137776 वोट और बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस को 123007 वोट मिले।

खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के कुलबीर सिंह को 184894 वोटों से हराया है। अमृतपाल सिंह को 386337 वोट मिले हैं। कांग्रेस के कुलबीर जीरा को 201443 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को 189485 वोट मिले हैं। अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा को 82988 वोट मिले हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular