Wednesday, January 28, 2026
Homeपंजाबपंजाब के कई बड़े चेहरे को मिली करारी हार, जानें

पंजाब के कई बड़े चेहरे को मिली करारी हार, जानें

पंजाब, 13 सीटों पर हुए चुनाव परिणाम में राज्य के कई बड़े चेहरे धराशायी हो गए हैं। पटियाला से कांग्रेस की चार बार सांसद रह चुकीं परनीत कौर को हार का सामना करना पड़ा। संगरूर से कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता सुखपाल खैरा भी पराजित हो गए हैं। खडूर साहिब से आप के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और कांग्रेस के कुलबीर जीरा चुनाव हार गए हैं।

फरीदकोट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस को निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत खालसा से हार मिली। वहीं लुधियाना में कांग्रेस से भाजपा में गए रवनीत बिट्टू को भी करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हरा दिया।

संगरूर से मैदान में उतरे शिअद (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को युवा गुरमीत सिंह मीत हेयर से हार का सामना करना पड़ा। गुरदासपुर से अकाली दल के दलजीत चीमा ओर आप के शैरी कलसी हार गए हैं।

क्या अमृतपाल सिंह को अपनी जीत के बारे में पता है? जानिए

वहीं बात करें आनंदपुर साहिब की तो, वहां से कांग्रेस के विजयइंदर सिंगला और फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़ भी हार गए। अमृतसर से भाजपा के तरणजीत संधू भी मात खा गए। चुुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी से भाजपा में गए सुशील रिंकू को भी शिकस्त मिली है।

RELATED NEWS

Most Popular