Friday, October 18, 2024
Homeपंजाबपंजाब में आज भी बादल छाए रहेंगे, धीमी हुई मानसून की रफ्तार!

पंजाब में आज भी बादल छाए रहेंगे, धीमी हुई मानसून की रफ्तार!

पंजाब में एक बार फिर भीषण गर्मी शुरू हो गई है. इसके चलते हर तरफ उमस जैसा मौसम हो गया है। पंजाब में आज यानी बुधवार को भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने एक जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मानसून धीमा हो गया है। अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। इससे गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहती है।

राज्य के औसत अधिकतम तापमान में -0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गयी है। इसके साथ ही यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कल से मौसम फिर बदलेगा।

इसके साथ ही मौसम विभाग (पंजाब वेदर अपडेट) ने मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और तरनतारन में सुबह 10 बजे तक मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

फिरोजपुर में दो युवकों को 148 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है. जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, नवांशहर, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस साल जुलाई का महीना खत्म होने को है लेकिन इसके बावजूद बारिश उस हिसाब से नहीं हो रही है। सभी जिलों में कम बारिश हुई है। इसके साथ ही एक जून से लेकर अब तक राज्य में 49 फीसदी कम बारिश हुई है। पठानकोट, तरनतारन, मनसा और संगरूर में सामान्य बारिश हुई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular