Sunday, October 27, 2024
Homeपंजाबपंजाब सरकार ने पनबस कर्मचारियों की वार्षिक वृद्धि के बकाए की पहली...

पंजाब सरकार ने पनबस कर्मचारियों की वार्षिक वृद्धि के बकाए की पहली किस्त जारी की

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार ने पनबस कर्मचारियों को बकाया और त्योहार अग्रिम का समय पर वितरण सुनिश्चित किया है और 3,189 कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि की पहली किस्त के रूप में 1.15 करोड़ रुपये जारी किए हैं

परिवहन मंत्री ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पनबस ने अनुबंधित और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अक्टूबर 2022 से अगस्त 2023 तक 5 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि के एरियर के वितरण को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बकाये का यह वितरण तीन चरणों में किया जाएगा, जिसके तहत 3,189 कर्मचारियों को लगभग 1.15 करोड़ रुपये की किश्त जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाकी किस्तों के लिए जनवरी और मार्च 2025 की समयसीमा तय की गई है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 के बाद कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन तय समय सीमा के भीतर जारी किया जा रहा है।

पंजाब में पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहे 397 अधिकारियों को नोटिस

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक और पहल के तहत, पनबस ने अपने लगभग 4,052 आउटसोर्स और अनुबंध कर्मचारियों को त्योहार अग्रिम के रूप में प्रति कर्मचारी 10,000 रुपये देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह एडवांस उनके अक्टूबर 2024 के वेतन से दिया जाएगा और बाद में इसे उसी महीने के वेतन से समायोजित किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों के कल्याण के लिए माननीय सरकार द्वारा किये जा रहे ठोस प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा ये पहल की गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular